10 faravaree se shuroo hoga alavar yuva sambal rojagaar mela
अलवर, राजस्थान में 10 फरवरी को जिला स्तर पर युवा संबल रोजगार मेला-2026 का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कालीमोरी में होगा।

जिला रोजगार अधिकारी हरीश नेककवाल ने रविवार को बताया कि विभिन्न कंपनियां मेले में 1500 से अधिक रिक्तियों पर बेरोजगार युवाओं का चयन करेंगी। शिविर में ही मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत स्वरोजगार आवेदन पूरे होंगे। साथ ही, भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी योजना से 100 महिलाओं को आजीविका देकर आत्मनिर्भर नारी की कल्पना साकार होगी।
