भरतपुर में गांजा बरामद करने पहुची पुलिस पर हुआ पथराव
राजस्थान के भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को अवैध गांजा बिक्री की खबर पर पहुंची पुलिस पर पथराव और हवा में गोलीबारी का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि रंजीत नगर की कच्ची बस्ती में गांजे की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में मौके पर पहुंची। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए बस्ती वालों ने पुलिस पर पथराव किया और हवा में गोलियां चलाईं।

इसके जवाब में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। बाद में पुलिस ने एक महिला कलावती को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अब पथराव करने वालों और गोली चलाने वालों की तलाश कर रही है।
