The ACB arrested two Patwaris in Bharatpur while they were accepting a bribe.
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को भरतपुर में भू-प्रबंधन विभाग के दो पटवारियों—प्रदीप सिंह और दिगम्बर सिंह—को 30,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा था कि इन पटवारियों ने उसके तथा उसके परिवार के कृषि भूमि की पूर्व में की गई नाप की निशानदेही करने के एवज में 50,000 रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने ट्रेप कार्रवाई की और शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस परिमला की देखरेख में आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक कार्यवाही जारी है।
