AAP ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची
AAP ne jaari ki pehli ummedwar suchi: जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी तैयारियों के बीच आप (आम आदमी पार्टी) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने कई वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। सूची जारी होने के बाद जयपुर की सियासत में हलचल बढ़ गई है और अब अन्य राजनीतिक दलों की नजर भी आप की अगली सूची पर है।




