Chand Mera Dil' OTT Release
Chand Mera Dil’ OTT Release: अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ अब 17 जुलाई से JioHotstar पर स्ट्रीम होने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद दर्शकों का प्यार बटोरने वाली यह फिल्म अब ओटीटी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिज्के डीसूजा ने किया है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इसकी कहानी आरव और चांदनी की भावनात्मक प्रेम यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें प्यार, जुदाई और रिश्तों की जटिलताओं को संवेदनशील अंदाज़ में पेश किया गया है।

निर्माताओं का मानना है कि फिल्म की सरल लेकिन प्रभावशाली कहानी, भावनाओं से भरपूर संगीत और रिश्तों की सच्ची झलक इसे ओटीटी पर भी दर्शकों के बीच खास बनाएगी। उन्हें उम्मीद है कि डिजिटल रिलीज़ के बाद यह फिल्म पहले से भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी।
फिल्म की ओटीटी रिलीज़ पर खुशी जताते हुए अनन्या पांडे ने कहा कि चांदनी का किरदार निभाना उनके करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि JioHotstar के जरिए फिल्म को नया मंच मिलने से अधिक लोग इसे देख सकेंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इसे अपनी अगली फैमिली, मूवी या डेट नाइट का हिस्सा बनाएंगे।
वहीं अभिनेता लक्ष्य ने कहा कि ‘चांद मेरा दिल’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि ऐसी फिल्म है जिसकी भावनाएं फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दर्शकों के साथ रहती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ इस फिल्म का भरपूर आनंद लेंगे।
