suraksha agenciyon ne pakdi babita, kaha ja raha hai—khadija naam se jaish se sambandh
जयपुर: पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के स्लीपर सेल से जुड़े होने के आरोप में एक महिला को राजस्थान की राजधानी जयपुर में गिरफ्तार किया गया है।
राजस्थान आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गंगापुर की निवासी बताई जा रही है और वर्तमान में जयपुर में रहती थी। एटीएस ने बबीता को रविवार को हिरासत में लिया।
प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल से दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट बरामद हुआ, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री और विदेशी प्रोफाइल से जुड़े लिंक पाए गए। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 27 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया।
सुरक्षा एजेंसियाँ बबीता के सोशल मीडिया गतिविधियों और उसके नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं।
